1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP: लखनऊ के ग्रुप कैप्टेन शुभांशु शुक्ल का अंतरिक्ष सफर हुआ स्थगित, जानें क्या है ये मिशन    

UP News: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ल का चयन स्पेस मिशन AXIOM के लिए हुआ है। ये मिशन फिलहाल कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। आइये बताते हैं इस मिशन के स्थगित होने का क्या कारण है ? 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 3 Jun 2025, 10:20 PM IST

UP

Indian Air Force Group Captain Shubhanshu Shukla

UP Shubhanshu Shukla: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले शंभु दयाल शुक्ल और आशा शुक्ल के बेटे शुभांशु शुक्ल का चयन AXIOM-4 मिशन के लिए हुआ है। इस मिशन को फिलहाल 10 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पहले यह मिशन 29 मई को होना था, फिर इसे 8 जून किया गया, लेकिन अब एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है।

क्यों स्थगित हुआ मिशन ? 

मिशन में देरी का कारण अंतरिक्ष यात्रियों का आवश्यक प्री-लॉन्च क्वारंटीन और कुछ तकनीकी तैयारियां हैं। उड़ान से पहले सभी अंतरिक्ष यात्रियों को करीब दो सप्ताह तक एक सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण में रखा जाता है, ताकि उनके स्वास्थ्य की पूरी तरह से जांच हो सके और वे पूरी तरह स्वस्थ रहें।

यदि कोई भी यात्री बीमार पड़ता है, तो यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में मौजूद बाकी दल के लिए खतरा बन सकता है। इसी वजह से मिशन की तारीख अब 10 जून कर दी गई है, ताकि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जा सके।

इन देशों के लिए भी खास है ये मिशन 

यह मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए खास मायने रखता है, क्योंकि करीब 40 साल बाद इन तीनों देशों के पहले सरकारी अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की यात्रा पर जा रहे हैं। इस मिशन के दौरान 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएंगे उत्तर प्रदेश के रहने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ल, सीएम योगी ने दी बधाई

क्या है ये मिशन ? 

Axiom Mission 4 (Ax‑4) एक प्राइवेट स्पेसफ्लाइट है जो Axiom Space, SpaceX और NASA के साथ मिलकर की जा रही है। ये मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की तरफ जाएगा। फ्लाइट की लॉन्चिंग 8 जून 2025 को दोपहर 1:11 बजे UTC (लोकल टाइम से सुबह 9:11 बजे) फ्लोरिडा के Kennedy Space Center के Launch Complex 39A से होने की उम्मीद है। मिशन करीब दो से तीन हफ्ते तक चलेगा। इसमें SpaceX का Falcon 9 Block 5 रॉकेट इस्तेमाल होगा जो Crew Dragon C213 को लो अर्थ ऑर्बिट में भेजेगा। ये C213 स्पेसक्राफ्ट की पहली उड़ान होगी, और ये पांचवां—और शायद आखिरी—Crew Dragon हो सकता है जो बनाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश