24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / वंदे भारत के बाद तेजस एक्सप्रेस पर पत्थरबाजों, चटके शीशों के साथ गई दिल्ली

वंदे भारत के बाद तेजस एक्सप्रेस पर पत्थरबाजों, चटके शीशों के साथ गई दिल्ली

वंदे भारत के बाद तेजस एक्सप्रेस पर पत्थरबाजों, चटके शीशों के साथ गई दिल्ली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 7 Oct 2019, 1:44 PM IST

वंदे भारत के बाद तेजस एक्सप्रेस पर पत्थरबाजों, चटके शीशों के साथ गई दिल्ली

वंदे भारत के बाद तेजस एक्सप्रेस पर पत्थरबाजों, चटके शीशों के साथ गई दिल्ली,वंदे भारत के बाद तेजस एक्सप्रेस पर पत्थरबाजों, चटके शीशों के साथ गई दिल्ली,वंदे भारत के बाद तेजस एक्सप्रेस पर पत्थरबाजों, चटके शीशों के साथ गई दिल्ली

लखनऊ. वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस भी पत्थरबाजों के निशाने पर आ गया है। देर रात तेजस एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन कानपुर और इटावा पुर के बीच थी। लखनऊ यार्ड में इस ट्रेन पर पथराव होने से तीन शीशे चटक गए। अब मंगलवार को ट्रेन के चटके शीशे बदले जाएंगे। दूसरी ओर रविवार से इसका रेगुलर रन शुरू हो गया। इसके लिए लखनऊ से नई दिल्ली तक एक अधिकारी को भी भेजा गया। हालांकि ट्रेन लखनऊ से चलकर कानपुर होते हुए नई दिल्ली रवाना हुई। रविवार को यह ट्रेन नियमित रूप से चली। समय से गई और समय से वापस आई। शुक्रवार को अपने उद्घाटन के दिन यह ट्रेन दिल्ली गई थी और शनिवार को वापस आई थी।

वंदे भारत में भी फेंके गए थे पत्थर

तेजस के शीशों की सुपर क्वॉलिटी होने के साथ ही वह डबल लेयर व अनब्रेकेबल टेक्निक से बने हैं। इससे तेज पत्थर लगने से टूटने के बजाए शीशे महज चटक गए हैं। हालांकि इससे किसी यात्री को कोई चोट नहीं लगी है। बता दें कि इसके पहले वंदे भारत पर भी पथराव हो चुका है। वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंके गये थे। पत्थरबाजों की धरपकड़ के लिऐ ट्रेन में सफर कर रही स्पेशल टीम ने कुछ स्थानों को चिन्हित किया था। हालांकि रंगे हाथ एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया था।

पहले दिन ट्रेन में 700 से अधिक सीटों की बुकिंग

आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी जानकारी रविवार को मिली है। शीशे बदलने का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार से तेजस नियमित रूप से शुरू संचालित होने लगी है। इसमें पहले दिन ट्रेन में 700 से अधिक सीटों की बुकिंग हुई। शनिवार को वापसी के बाद यह ट्रेन लखनऊ के यार्ड में खड़ी थी। रविवार सुबह 6:10 बजे लखनऊ से रवाना होने के पहले ही ट्रेन के यार्ड में पथराव हुआ।