
लखनऊ. देश की सीमा पर जवान किन परिस्थितियों का सामना करते हैं, इस बात का अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है। राजधानी लखनऊ में जवानों की बहादुरी का प्रदर्शन करने के मकसद से एक हैरतअंगेज कारनामा कर डाला। दरअसल चारबाग में देर रात चल रहे एक भजन संध्या के दौरान एक देशभक्ति गीत की धुन पर युवक ने जवानों पर होने वाली गोलीबारी का नजारा लोगों के सामने पैदा करने के मकसद से अपने को खतरे में डालकर एक प्रयोग किया। इस युवक ने फौजी वर्दी में अपने शरीर पर कई जगह पटाखे लगाए और फिर फ़िल्मी गाने की धुन पर थिरकते हुए अपने सहयोगी से इसमें आग लगाने को कहा। जैसे ही पटाखे के एक सिरे पर आग लगाया गया, सारे पटाखे रुक-रुक कर फूटने लगे। इस दौरान का नजारा देखकर लोग हैरत में पड़ गये। पटाखे फूटने से कुछ पल के लिए ऐसा दृश्य पैदा हो गया जैसे किसी जवान को घेरकर उस पर बहुत सारे लोग फायरिंग कर रहे हों।
Published on:
16 May 2018 05:02 pm
