युवक शाहजहांपुर से आया पार्टी कार्यकर्ता तालिब था। वो मंच पर पहुंचा और रोते हुए अखिलेश यादव को अपनी परेशानी बताने लगा। तालिब ने कहा कि वो सोशल मीडिया पर पार्टी के समर्थन में एक गाना साझा कर रहा था, जिसके चलते पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। अखिलेश ने हैरानी जताते हुए पूछा कि आखिर ऐसा कौन सा गाना था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की?