गन्ने का रस आमतौर पर लोग ठेले पर पीते हैं। ठेले पर पीने में कोई बुराई नहीं, बशर्तें साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए जो कि अमूमन होता नहीं है। पहले से छिले गन्ने रखे जाते हैं, इनपर मक्खियां बैठती हैं और इसे पीने से कई तरह के बैक्टीरिया पेट के भीतर पहुंच जाते हैं। गर्मी में बर्फ मिला गन्ना रस पेट को तरावट देता है लेकिन इसे पीकर पेट में कोई न कोई दिक्कत होनी तय है। बर्फ अक्सर जिस पानी से जमाई जाती है, वो साफ नहीं होता है. ऐसे में बीमारी लाजिमी है।