
Summer Vacation: 21 मई से 30 जून तक रहेंगी गर्मी की छुट्टियाँ, अभी से कर लीजिए घूमने का प्लान
School Holidays 2022: मार्च का महीना तकरीबन बीतने को है। वहीं अप्रैल के महीने में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के चलते 9वीं और 11वीं की क्लास में 20 अप्रैल तक छुट्टियाँ हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2022 सत्र के लिए सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी का समय 21 मई से 30 जून तक रहेगा। हालांकि 24 मार्च से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएँ शुरू होने जा रही हैं जो 20 अप्रैल तक चलेंगी। इसके बाद से कुछ दिनों के लिए अगले सत्र की पढ़ाई होगी। लेकिन परीक्षा के बाद बच्चों की संख्या स्कूलों में कम हो जाती है और वो अघोषित रूप से छुट्टी के मूड में चले जाते हैं। इसलिए अगर आप भी इन गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इसकी अभी से तैयारी कर लीजिए।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक नये सत्र में मात्र 237 दिन पढ़ाई होगी और 113 दिन छुट्टी होगी। हालांकि इन छुट्टियों में रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।
31 दिसंबर से 14 जनवरी तक होंगी सर्दियों की छुट्टियाँ
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल के लिए आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, बेसिक शिक्षा परिषद ने 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश शामिल किया है। 2022 सत्र के लिए यूपी बोर्ड का शैक्षणिक कैलेंडर निदेशक विनय कुमार पांडेय द्वारा जारी किया गया था।
सबसे ज्यादा छुट्टियाँ अक्टूबर महीने में
महीने के हिसाब से छुट्टियों की बात करें तो सबसे ज्यादा छुट्टियां अक्टूबर महीने में पड़ रही हैं। इस महीने कुल मिलाकर 9 छुट्टियाँ पड़ रही हैं। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियाँ शामिल नहीं हैं।
Published on:
22 Mar 2022, 9:48 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.