25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / 150 एमबीबीएस छात्रों का प्रवेश रद्द, कई बार विवादों में रह चुका है यह मेडिकल कॉलेज

150 एमबीबीएस छात्रों का प्रवेश रद्द, कई बार विवादों में रह चुका है यह मेडिकल कॉलेज

लखनऊ के जीसीआरजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के 150 एमबीबीएस छात्रों का दाखिला सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Updated: 23 Nov 2017, 8:36 PM IST

Lucknow Health News

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के जीसीआरजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के 150 एमबीबीएस छात्रों का दाखिला सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल प्रवेश रद्द करने के साथ ही मुआवजे के तौर पर सभी छात्रों को मुआवजे के तौर पर दस-दस लाख रुपए देने और दाखिले के लिए ली गई फीस लौटाने का भी निर्देश दिया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अवैध तरीके से प्रवेश लेने मेडिकल कॉलेज पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने जुर्माने की राशि आठ हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट में जमा कराने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद प्रवेश के लिए अनुमति देने पर हाईकोर्ट की आलोचना की। कोर्ट ने इसे न्यायिक अनुशासन का उल्लंघन बताया। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में आदेश दिया था कि मेडिकल कॉलेज में दाखिले को लेकर हाईकोर्ट कोई भी अंतरिम आदेश पारित न करे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 1 सितंबर को मेडिकल कॉलेज को छात्रों का दाखिला लेने की अनुमति देने का आदेश पारित कर दिया। हाईकोर्ट के इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दिया है और हाईकोर्ट को न्यायिक उल्लंघन का दोषी माना है।

पूर्व में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त ओवरसाइट कमेटी ने इस मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई थी। इस निरीक्षण के बाद कमेटी ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को वर्ष 2017-18 के सत्र के लिए प्रवेश नहीं देने की अनुशंसा की थी। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया संचालित की गई और 150 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।

जीजीआरसी मेडिकल कॉलेज में अनियमितताएं पहली बार सामने नहीं आई हैं। इससे पहले प्रवेश के समय निर्धारित फीस से अधिक फीस वसूलने की शिकायत सामने आई थी, जिस पर जांच कमिटी गठित की गई थी। इतना ही नहीं, मेडिकल कॉलेज की मान्यता संकट में पड़ने पर गैर कानूनी ढंग से डेरा सच्चा सौदा से शवों को मंगाने का भी मामला सामने आ चुका है। इन सभी विवादों के बीच अपने प्रभाव का उपयोग कर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सभी नियमों को दरकिनार कर कोर्स संचालित करता रहा। अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश ने मेडिकल कॉलेज को बड़ा झटका देने का काम किया है।