7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Unnao Rape Case में CJI रंजन गोगोई ने लिया संज्ञान, एक हफ्ते में रिपोर्ट पेश करने के दिये आदेश

उन्नाव रेप मामले (Unnao Rape Case) में जांच की स्थिति के संबंध में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई (Chief Justice Ranjan Gogoi) ने रिपोर्ट तलब की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 31 Jul 2019, 11:09 AM IST

lucknow

Unnao Rape Case में CJI रंजन गोगोई ने लिया संज्ञान, एक हफ्ते में रिपोर्ट पेश करने के दिये आदेश

लखनऊ. उन्नाव रेप मामले (Unnao Rape Case) में जांच की स्थिति के संबंध में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई (Chief Justice Ranjan Gogoi) ने रिपोर्ट तलब की है। सीजेआई (CJI) ने मामले में सेक्रेटरी जनरल को दखल देने और उसके बाद एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। उन्हें इस संबंध में स्थानीय पुलिस और जिला जज की भी मदद लेने का निर्देश दिया गया है। सीजेआई ने एक सप्ताह के अंदर उन्हें ये रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें - उन्नाव गैंगरेप पीड़ित एक्सीडेंट मामले में गिरी बडी़ गाज, सीएम योगी ने की यूपी के सबसे बड़े अधिकारी की छुट्टी, ब्यूरोक्रेसी में हड़कम्प

रेप पीड़ित की मां ने लिखा था पत्र

इससे पहले बुधवार को ये खबर आई थी कि रेप पीड़िता की मां ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (Chief Justice of the Supreme Court )को पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि आरोपी विधायक और उनके गुर्गों की ओर से परिवार को लगातार धमकी दी जा रही है। बीते 12 जुलाई को लिखे अपने पत्र में पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोपियों द्वारा सुलह न करने पर जेल भिजवाने की धमकी का जिक्र किया है। पीड़िता की मां की तरफ से लिखे गए इस पत्र में लिखा है कि 7 जुलाई, 2019 को आरोपी शशि सिंह के बेटे नवीन सिंह, विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई मनोज सिंह सेंगर, कुन्नू मिश्रा और 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर आकर धमकी दी गई थी। पत्र में सुलह न करने की स्थिति में फर्जी मुकदमे में फंसाकर सभी को जेल भेजने की धमकी दी गई। पत्र में पीड़ित परिवार ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का भी निवेदन किया गया है।

यह भी पढ़ें - Unnao Rapse Case में पीड़ित को अभी तक नहीं आया होश, फेफड़ों में हो रही ब्लीडिंग, हालत गंभीर

बता दें कि रायबरेली में सड़क दुर्घटना हुई जिसमें पीड़िता की मौसी के साथ-साथ चाची की मौत हो गई। मृत चाची को लखनऊ में मोर्चरी में रखा गया है और अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। चाचा को पैरोल मिलने के बाद अब अंतिम संस्कार होने का रास्ता साफ हो गया है। इस बीच तमाम पार्टी के लोग पीड़ित परिवार से मिलने के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डीसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल समेत राष्ट्रीय महिला आयोग की सचिव ज्योति सिंघल भी पीड़ितों से मिलने के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंचीं।