31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम योगी ने कही ये बात

"'शकुनियों के 'लाक्षागृह' से 'सत्य' सकुशल बाहर आया": योगी बोले योगी, सार्वजनिक क्षमा मांगे षड्यंत्रकारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 25 Jun 2022, 11:57 PM IST

गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम योगी ने कही ये बात

गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम योगी ने कही ये बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2002 के गुजरात दंगों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए षड्यंत्रकारियों को माफी मांगने को कहा है। शनिवार को सीएम योगी ने ट्विटर पर लिखा माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुजरात दंगों के संबंध में प्रधानमंत्री को दी गई क्लीन चिट सत्य के सकुशल व विजयी होने का उद्घोष है। षड्यंत्रकारियों को देश से सार्वजनिक क्षमा मांगनी चाहिए।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में गुजरात दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली एसआईटी रिपोर्ट के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका जाकिया जाफरी की ओर से दाखिल की गई थी। कोर्ट ने एसआईटी की जांच रिपोर्ट को सही माना है।


जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने ये फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने सात महीने पहले 9 दिसंबर 2021 को जाकिया जाफरी की याचिका पर मैराथन सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। गुजरात दंगों की जांच के लिए बनी एसआईटी ने तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहे अब के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दी थी।

मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विपक्ष को घेरा और कहाकि कुछ भी बोलने से पहले सोचना जरूर चाहिए की वो क्या बोल रहे हैं। जिसके बारे में गलत शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं क्या वो व्यक्ति उनके बोले गए शब्दों की तरह हैं की नहीं। आज सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला सुनाया हैं वो विपक्ष के मुँह पर करारा जवाब हैं।