9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाल पूछने का स्कोप बरकरार रहना चाहिए: सुशांत सिंह

एक्टर सुशांत सिंह का कहना है कि मुद्दों को लेकर आवाज जरूर उठाना जरूरी है। उनके मुताबिक सवाल पूछने का स्कोप बरकरार रहना चाहिए। उन्होंने यह बात गुरुवार को राजधानी लखनऊ में कहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 22 Sep 2016, 8:42 PM IST

sushant

sushant

लखनऊ.
एक्टर सुशांत सिंह का कहना है कि मुद्दों को लेकर आवाज जरूर उठाना जरूरी है। उनके मुताबिक सवाल पूछने का स्कोप बरकरार रहना चाहिए। उन्होंने यह बात गुरुवार को राजधानी लखनऊ में कहीं। वह लाइफ ओके के शो सावधान इंडिया के नई थीम 'डर कर नहीं डट कर' को प्रमोशन के प्रमोशन के लिए आए थे। इस दौरान एक्टर मोहित मलिक भी उनके साथ मौजूद थे।


भारत में अपराधों की दर चिंताजनक रूप से बढ़ रही है। भारत में सिर्फ मुंबई में 2014 से 2015 के बीच 82,999 अपहरण के मामले दर्ज किए गए जबकि महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और हमले 607 से बढ़ कर 712 और 1626 से बढ़ कर 2008 हो गए। इस माहौल में आज लगभग हर कोई अपराधों के खिलाफ चिंतित है और ऐसी स्थिति में है जहां वह अपनी सुरक्षा को लेकर परेषान है। सावधान इंडिया का नया और ताजा संस्करण लोगों को ऐसी घटनाओं के प्रति संवेदनषील बनाएगा। इसके पीछे लक्ष्य है कि हम भारतीय लगातार डर के साए में जीते हैं और इस डर के बढ़ने से और डरते हैं।




सुशांत के मुताबिक,हम लड़कियों की छेड़खानी और छोटे मोटे अपराधियों को अनदेखा कर जाने देते हैं। सही समय पर इन अपराधों के खिलाफ कदम उठाने से लगने वाला यह डर उन छोटे अपराधों को बड़े अपराधों में बदलता है। इन अपराधों के खिलाफ बड़ी लड़ाई हम तभी जीत सकते हैं जब हम अपनी मानसिकता को बदलें और इनके खिलाफ पहला कदम उठाने से न डरें।


सुशांत और मोहित ने सीएमएस स्कूल के ऑडिटोरियम लखनऊवासियों से बातचीत की और उन्हें बदलाव का वाहक बनने को प्रेरित किया। उन्हें उनके डरों को जीतने के लिए षपथ दिलाई और उन्हें सिखाया कि किस तरह सुरक्षा को जोखिम में डालने वाली स्थितियों में चतुराई का उपयोग किया जाता है।