9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैं राष्ट्रपति होता तो युद्ध शुरू ही नहीं होता: जेलेंस्की-पुतिन की दुश्मनी पर ट्रंप का बड़ा बयान

ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध में सबसे बड़ी रुकावट जेलेंस्की और पुतिन की आपसी नफरत है। जानें ट्रंप ने शांति समझौते के बारे में क्या दावा किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 9 Nov 2026, 11:20 AM IST

Zelensky Putin enmity

Trump Ukraine statement

Trump Ukraine Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर काफी उम्मीद जताई है कि रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान जल्द ही निकल सकता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच की गहरी दुश्मनी ही शांति प्रयासों में सबसे बड़ी रुकावट है।
CBS न्यूज को दिए एक विस्तृत इंटरव्यू में, अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा गया कि उनके हिसाब से इस संघर्ष को खत्म करने में सबसे बड़ी बाधा क्या है।

ट्रंप ने कहा, "यह जेलेंस्की और पुतिन के बीच की नफरत थी। अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। इसकी कोई गुंजाइश ही नहीं थी। लेकिन यह शुरू हो गया। इसलिए, जब मैं सत्ता में आया तो मुझे यह युद्ध विरासत में मिला। मुझे लगता है कि हम एक समझौता करने के बहुत करीब हैं।"

खबर अपडेट हो रही है…