8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वामी रामभद्राचार्य की सेहत खराब, एयरलिफ्ट कर पहुंचाए अस्पताल, सांस लेने में दिक्कत

Swami Rambhadracharya News:जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें इलाहाबाद से ऐयरलिफ्ट कर देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रही है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Nov 20, 2024

स्वामी रामभद्राचार्य को सांस लेने में दिक्कत हो रही है

Swami Rambhadracharya News:जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को अचानक सांस लेने में दिक्कत हो गई थी। इससे उनके शिष्यों में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में उन्हें उत्तराखंड के देहरादून स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम जगद्गुरु को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। इसके बाद उन्हें इलाहाबाद से एयरलिफ्ट कर शाम को ही देहरादून लाया गया। सिनर्जी हॉस्पिटल में उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया। चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

फरवरी में भी भर्ती हुए थे यहां

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की सेहत में गिरावट के बाद से उनका उपचार चल रहा है। इससे पहले भी उन्हें तबीयत खराब होने पर फरवरी में सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर, अस्पताल के एमडी कमल गर्ग के मुताबिक रामभद्राचार्य को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनका सिनर्जी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें:- शराब पीकर गाड़ी चला रहे 156 चालक गिरफ्तार, पुलिस के बड़े एक्शन से खलबली