9-11 माह के बच्चे को दिन में 6 बार स्तनपान के साथ 3 बार खाने व 1 बार नाश्ते में नरम दलिया, गाढ़ी दाल, चावल, सब्जी, खीर मसली हुई सब्जी, फल, उबला हुआ अंडा, मक्खन, तेल व घी (250 ग्राम की कटोरी से पौन कटोरी) खिलाना चाहिए। 12-24 माह के बच्चे को दिन में 4-6 बार स्तनपान के साथ 3 बार खाने व 2 बार नाश्ते में नरम दलिया, गाढ़ी दाल, चावल, सब्जी, खीर मसली हुई सब्जी, फल, उबला हुआ अंडा, मक्खन, तेल व घी,मांस, मछली/कलेजी 250 ग्राम की कटोरी से पूरी कटोरी खिलानी चाहिए।