10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया से गायब हुए तन्वी-अनस, भेजा जा सकता है नोटिस

पासपोर्ट विवाद के बाद से तन्वी और अनस ने फेसबुक और ट्विटर से दूरी बना ली है

2 min read
Google source verification

लखनऊ. हिंदू-मुस्लिम कपल पासपोर्ट विवाद में नया मोड़ आया है। दिन प्रतिदिन इस विवाद की गुत्थी उलझती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर ट्रोल के बाद तन्वी और अनस दोनों ने ही ट्विटर पर अपनी आईडी पर 'प्रोटेक्शन' लगा दी है। तन्वी के 12 फॉलोअर्स ही हैं, जो सिर्फ उनकी ट्विटस देख और उस पर कमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट भी डिलीट या डिएक्टिवेट कर दिया है।

हर तरफ से बना ली है दूरी

सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद तन्वी और अनस दोनों ने ही अपने-अपने अकाउंट को सेक्योर कर लिया है। तन्वी के पति अनस ने भी सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। सिर्फ सोशल मीडिया से ही नहीं बल्कि तन्वी और अनस ने अपने वर्किंग जोन से भी दरी बना ली है। ये दोनों नोएडा स्थित एक निजी आईटी कंपनी में काम करते हैं लेकिन विवाद होने के बाद से काम पर नहीं जा रहे हैं।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद

तन्वी और अनस का पासपोर्ट विवाद सोशल मीडिया से शुरू हुआ, जब 21 जून को तन्वी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्विट कर अधिकारी विकास मिश्रा के खिलाफ बात कही। तन्वी के कहा था कि अधिकारी विकास मिश्रा उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास मिश्रा धर्म टिप्पणी कर रहे हैं, जिसके बाद विदेश मंत्री के एक अधिकारी ने हस्तक्षेप करते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी को कार्रवाई करते हुए कहा था। इसके बाद 22 जून को पीयूष वर्मा ने एक घंटे के भीतर दोनों का पासपोर्ट बनवा दिया।

नियमों को ताक पर रख कर जारी हुआ पासपोर्ट

मामले में कार्रवाई होने पर तन्वी और अनस का झूठ पकड़ा गया और तबसे ही दोनों ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। तन्वी और अनस का पासपोर्ट नियमों को ताक पर रख कर जारी किया गया था। गलत पता देने और एक घंटे रके भीतर पासपोर्ट जारी होने पर सोशल मीडिया पर ये दोनों खूब ट्रोल हुए। इसके बाद से ही दोनों ने सोशल मीडिया पर प्रोटेक्शन लगा दी है।

हो सकती है कार्रवाई

संभावना है कि पासपोर्ट मामले में सोमवार को कोई ठोस कार्रवाई हो सकती है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट के साथ ही पुलिस रिपोर्ट भी विदेश मंत्रालय को भेजी है।