अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आरके पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 जनवरी 2016 को तहसील सरोजनीनगर में आयोजित होने वाला तहसील दिवस तहसील सदर में आयोजित किया जायेगा। इममें मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा अन्य समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
यदि किसी कारणों से जिला स्तरीय अधिकारी का भाग लेना सम्भव न हो, तो जिलाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त कर अपने से ठीक नीचे के अधिकारी को तहसील दिवस में भेजना सुनिश्चित करें।