11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी शपथ गृहण के तीन दिन बाद भी मंत्रालय का नहीं हो पा रहा बटवारा, गृह विभाग को लेकर खींचतान

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में दो उप मुख्यमंत्री सहित, अट्ठारह कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व 20 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। जानकारों का मानना है कि गृह, वित्त, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, जल शक्ति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, औद्योगिक विकास और शिक्षा जैसे बड़े महकमों को लेकर खींचतान जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 28 Mar 2022, 10:34 AM IST

yogi_2.jpg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ भी ले ली। 53 लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल की घोषणा होने के तीन दिन बाद भी मंत्रियों के विभाग का बंटवारा नहीं हो सका।

मंथन जारी

मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर शीर्ष स्तर पर मंथन जारी है। सोमवार या मंगलवार तक विभागों का बंटवारा होने की संभावनाएं बताई जा रही हैं। नए मंत्री नवरात्रि में मंत्रालय का कामकाज संभाल सकते हैं। नवरात्रि दो अप्रैल से शुरू हो रही हैं। 53 सदस्य मंत्रिमंडल ने 25 मार्च को अटल बिहारी वाजपई इकाना अंतर्राष्ट्रीय में शपथ ली थी। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के 15 दिन बाद शपथ ग्रहण होने से माना जा रहा था कि विभागों का बंटवारा भी उसी दिन हो जाएगा। मगर तीन दिन बाद भी इस पर फैसला नहीं हो सका है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रहे हैं। विभागों का बंटवारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये हैं मंत्री

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में दो उप मुख्यमंत्री सहित, अट्ठारह कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व 20 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। जानकारों का मानना है कि गृह, वित्त, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, जल शक्ति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, औद्योगिक विकास और शिक्षा जैसे बड़े महकमों को लेकर खींचतान जारी है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश को चुना विधायक दल का नेता, चाचा ने दिया बयान, ये होंगा अखिलेश की चुनौतियां

नेताओं की चाहत

सूत्रों के मुताबिक कुछ वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार महत्वपूर्ण विभाग चाहते हैं। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जनता के बीच सरकार की छवि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन जनता और कार्यकर्ताओं की सुनवाई के लिए मंत्रियों को उनकी क्षमता को ध्यान में रखकर विभागों का बंटवारा करने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें: जमीन बचाने के लिए जेसीबी के सामने लेट गए जज साहब, जानें क्या है मामला