16वीं लोकसभा भंग हो चुकी है। 17वीं लोकसभा के लिए नरेंद्र मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नये मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश के एक दर्जन से अधिक सांसद मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इनमें राजनाथ सिंह , महेश शर्मा, मेनका गांधी , संजीव बालियान, एसपी सिंह बघेल, सत्यदेव पचौरी, महेंद्रनाथ पांडेय, अनुप्रिया पटेल, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, संतोष गंगवार , साध्वी निरंजन ज्योति, सत्यपाल सिंह और राजवीर सिंह के नाम शामिल हैं।