लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में यूपी में बिगड़ी कानून व्यवस्था (Law and order) व उन्नाव गैंगरेप (Unnao gangrape case) को लेकर धरना किया। किसानों, नौजवानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों, व्यापारियों के हितों की उपेक्षा व अन्य मांगों को लेकर भी सपा ने जिला मुख्यालयों पर धरना दिया तथा जिलाधिकारी द्वारा राज्यपाल को सम्बोधित 25 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान करीब 12 लाख पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसदों ने भाग लिया। लेकिन करीब एक हजार सपाईयों की गिरफ्तारी भी हुई।