31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur : महिला ठग के घर मिली 2500 सैंडल, कस्टम अफसर बनकर लूटती थी

नाइजीरियन ठग ओकुवारिमा मोसिस की महिला मित्र अलीशा उर्फ मैंडी के घर क्राइम ब्रांच ने की छापेमारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 7 Aug 2021, 6:23 PM IST

 thousands dresses and sandals recovered woman of nigerian thug gang

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. क्राइम ब्रांच ने नाइजीरियन ठग ओकुवारिमा मोसिस की महिला मित्र अलीशा उर्फ मैंडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके घर की तलाशी में 5000 हजार ड्रेस और 2500 सैंडल मिले हैं। पांच मोबाइल फोन और प्री-एक्टिवेटेड सिम भी बरामद हुए हैं। एडीसीपी क्राइम दीपक भूकर ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सारा माल सील किया जाएगा। नाइजीरियन ठग की कॉल डिटेल से अलीशा का नाम प्रकाश में आया था। अलीशा मूलरूप से शिलांग (मेघालय) की रहने वाली है। दिल्ली के मालवीय विहार में उसका शानदार फ्लैट और लग्जरी कार है। फोन के जरिए मालवीय नगर तक पुलिस पहुंच गई। ठगी से पहले वह ऑनलाइन कपड़े बेचने का काम करती थी।

पुलिस के मुताबिक, मोसिस के पकड़े जाने के बाद मैंडी लगातार उसकी पत्नी के सम्पर्क में थी। पुलिस के पास दोनों के बीच की चैट मौजूद है, जिसमें वह पति की पैरवी के लिए कह रही है। इसके अलावा नाइजीरियन ने मैंडी के घर पर कई बार बर्थडे पार्टी भी की थी। पार्टी में शामिल अन्य लोगों की पुलिस डिटेल जुटा रही है।

कस्टम अफसर बनकर करती थी फोन, मिलता था 10 फीसदी कमीशन
पूछताछ में मैंडी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित रिडीमर चर्च में रविवार को बड़ी संख्या में नाइजीरियन पहुंचते थे। यहीं मोसिस से उसकी मुलाकात हुई। अलीशा हिंदी और इंग्लिश की अच्छी जानकार थी। इसलिए मोसिस ने पैसों का लालच देकर उसे गिरोह में शामिल कर लिया था। इसके बाद वह दिल्ली में ही ठगों के साथ मिलकर प्लान तैयार करती थी। अलीशा कस्टम अधिकारी बनकर शिकार को फोन करती थी। टैक्स, मनी लांड्रिंग प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों के नाम पर वह शिकार से पैसे जमा करवाती थी। झांसे में जो नहीं आता था, उस पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देती थी। हर कॉल के लिए मैंडी 10 प्रतिशत कमीशन लेती थी। नवाबगंज की पीड़िता से मैंडी ने कस्टम अफसर बनकर बात की थी और 23500 रुपए जमा कराए थे। धीरे-धीरे उससे 4.05 लाख रुपए ठगे गए थे।

क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी जांच
नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि केविन हेरिसन नाम के एक युवक से इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती हुई थी, जिसने खुद को यूके का रहने वाला बताया था। केविन ने कहा कि उसने उसे महंगा गिफ्ट भेजा है और फिर कस्टम अधिकारी बनकर युवती को फोन किया। कहा कि आपका बेहद कीमती गिफ्ट आया है, इसके लिए 23500 रुपए देने होंगे। युवती ने उसे पेटीएम कर दिया। फिर कानून कार्रवाई का भय दिखाकर उससे 4.05 लाख रुपए की ठगी कर ली।

यह भी पढ़ें : चौतरफा घिरी लखनऊ की थप्पड़बाज लड़की, बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत ने दी चुनौती, मोहल्लेवालों ने भी
घेरा