लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। यूपी में पांच दिन में तीन बसपा नेताअों की हत्या अौर राजनीतिक पेंशन विभाग के प्रमुख सचिव राजन शुक्ला के फ्लैट में लाखों रुपये की चोरी कानून व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का प्रमाण हैं। इन हत्याअों से यूपी में कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो गए हैं, ऐसा प्रतीत हो रहा कि अब कानून ने घुटने टेक दिए हैं। दिनदहाड़े हत्या, लूट जैसे मामले सामने आ रहे हैं। लगातार बसपा के तीन नेताअों की हत्या अौर लूट जैसी घटनाअों ने लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है। जिन नेताओं की हत्या हुई है उनके नाम हैं, जुरगाम मेंहदी, श्रीप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना और पूर्व विधायक हाजी अलीम, प्रदेश सरकार जहां इन हत्याओं पर मौन है वहीं पुलिस के पास लोगों के सवाल के जवाब नहीं है।