3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस भव्य मंदिर में अब टोकन से होंगे दर्शन, श्रद्धालुओं को होगी आसानी

रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट पर उतरते ही अब भक्तों को टोकन मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 15 Jun 2018, 7:21 PM IST

Kashi Temple

Kashi Temple

लखनऊ. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए दर्शन करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे स्टेशन या बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही अब भक्तों को टोकन मिलेगा। वहीं काउंटर पर लगने वाले डिस्प्ले बोर्ड से पता चल जाएगा कि बाबा के दर्शन के लिए लाइन में उनका नंबर आखिर कब आएगा। यात्री इससे तय वक्त के हिसाब से दर्शन के साथ ही काशी में घूमकर वापस अपने घर भी लौट सकेंगे। दरअसल श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन को अब क्यू मैनेजमेंट सिस्टम से लैस किया जा रहा है। जानकारी के हिसाब से 31 अगस्त से बाबा के दर्शन और पूजन के लिए यह व्यवस्था लागू होगी।

सर्वे हुआ शुरू-

बाबा के दर्शन के लिए देश-विदेश से प्रतिदिन करीब 30 हजार दर्शनार्थियों आते हैं। और इसी भीड़ को नियंत्रित करने व भक्तों को लंबी लाइन से छुटकारा दिलाने के लिए शासन द्वारा स्मार्ट प्लेटफार्म तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यह काम स्मार्ट सिटी से मल्टीनेशनल कंपनी शापूरजी-पालोनजी पूर्ण करेगी, जसके लिए कंपनी ने नगर निगम और मंदिर प्रबंधन के साथ संयुक्त सर्वे भी शुरू कर दिया है। वहीं मंदिर परिक्षेत्र में 15, तो शहर के दूसरे सार्वजनिक स्थलों पर 10 टोकन काउंटर खोले जाएंगे।

डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी मदद-

वहां लगे डिस्प्ले बोर्ड से श्रद्धालुओं को मदद मिलेगी कि मौजूदा समय में कितना नंबर टोकन चल रहा है और उन्हें दर्शन करने में अभी और कितना वक्त लगेगा। लंबी लाइन में लगकर वो अपना वक्त बर्बाद नहीं करेंगे, बल्कि टोकन नंबर के हिसाब से वो लाइन में लगेंगे और बाबा के दर्शन-पूजन में लंबी लाइन से मुक्त रहेंगे। बचा हुआ वक्त वे दूसरे कामों में कर पाएंगे।

टोकन शुल्क हो रहा तय-

फिलहाल इसका शुल्क तय नहीं किया गया है, लेकिन नगर निगम और न्यास प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी करने के लिए शुल्क पर मंथन कर रहा है। माना जा रहा है कि इसके लिए 10 से 20 पैसे तक प्रति टोकन शुल्क भक्तों से लिया जा सकता है। इसको लेकर लखनऊवासी भी खासे उत्साहित हैं।