29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में 18 मण्डल और 51 जनपद से निकलेगी ‘टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले’

‘खेलेगा यूपी- बढ़ेगा यूपी’ का संदेश देने वाली ‘टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले’ यूपी के 51 जनपदों से निकलेगी इस दौरान कोविड नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 17 Jul 2021, 9:56 PM IST

tokyo_olympics.jpg

Tokyo Olympics

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. ‘खूब खेलो-खूब बढ़ो’ मिशन को लेकर यूपी में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने वाली राज्य सरकार नई पहल करने जा रही है। टोक्यो ओलंपिक ( Tokyo Olympics ) खेलों में यूपी से भाग लेने जा रहे दस खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और जनता की शुभकामनाएं उनको दिलाने के लिए ‘टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले’ का आयोजन किया जा रहा है। यह रिले 18 मण्डलों और 51 जनपदों में 23 जुलाई से चार अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी की मुश्किल बढ़ी, 33 साल पुराने मामले में कोर्ट ने आरोप तय किये

रामपुर से शुरु होकर 3625 किमी की दूरी तय करते हुए विभिन्न जिलों से होते हुए रिले चार अगस्त को लखनऊ पहुंचेगी। यहां उसका समापन कार्यक्रम होगा। टोक्यो ओलंपिक्स 2020-21 को और इसमें भाग लेने जा रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित करने की पहल प्रदेश में पहली बार की जा रही है। इसमें खेल विभाग, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ, उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलपिंक संघ, उत्तर प्रदेश खोखो, उत्तर प्रदेश ग्रोपलिंग संघ, खेल जगत फाउंडेशन को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: 22494 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का प्रदेश स्तरीय आयोजन यूपी सरकार का अभिनव प्रयोग साबित होगा। रिले में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। सीएम योगी ने प्रदेश की कमान संभालने के बाद से लगातार खिलाड़ियों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की है। खिलाड़ियों की प्रतिभा को और निखारने और सुविधाओं को बढ़ाने का भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के पालन पोषण का जिम्मा उठाएगी सरकार, प्रतिमाह मिलेगी धनराशि

23 जुलाई को रिले रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर् से हाेते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। 24 जुलाई को मुज्जफरनगर से शुरु होकर सहारनपुर, शामली, बागपत और मेरठ से हाेते हुए गाजियाबाद पहुंचेगी। 25 जुलाई को गाजियाबाद से आगे हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस होते हुए मथुरा पहुंचेगी। 26 जुलाई को मथुरा से होकर आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कालपी, औरैया होते हुए जालौन पहुंचेगी। जालौन से 27 जुलाई को झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट जाएगी। 28 जुलाई को हमीरपुर, कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, 29 जुलाई को अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर जाएगी। 30 जुलाई को वाराणसी से चंदौली, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, 31 जुलाई को मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या आएगी। 01 अगस्त को अयोध्या से शुरू होकर रिले गोण्डा, बहराइच पहुंचेगी। बाराबंकी में रात्रि विश्राम के बाद दो अगस्त को सीतापुर, तीन अगस्त को हरदोई होते हुए चार अगस्त को लखनऊ पहुंचेगी। यहां इस ओलंपिक रिले का समापन समारोह होगा।

सीएम योगी ने दी ओलंपिक खेलों में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को शुभाकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( UP CM Yogi Adityanath ) ने ओलंपिक खेलों में भाग लेने जा रही यूपी के खिलाड़ियों को जीत के लिये ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उनसे संवाद भी किया और उनका उत्साह बढ़ाया। यूपी से ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से एथलेटिक्स में मेरठ की प्रियंका गोस्वामी, अन्नू रानी, सीमा पूनिया और चंदौली के शिवपाल सिंह हैं। शूटिंग में मेरठ के सौरभ चौधरी, बुलंदशहर के मेराज अहमद खान भाग लेंगे। बॉक्सिंग में बुलंदशहर के सतीश कुमार, रोईंग में बुलंदशहर के अरविंद सिंह और हॉकी में मेरठ की वन्दना कटारिया और वाराणसी के ललित कुमार उपाध्याय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: संजय निषाद नहीं छोड़ेगे भाजापा का साथ, मिलकर लड़ेगे विधानसभा चुनाव

यह भी पढ़ें: संडीला बन रहा यूपी का नया इंडस्ट्रीयल हब, रिवॉल्वर से लेकर पेंट, प्लाईवुड का यहां हो रहा निर्माण, 6000 करोड़ रुपए के मिले प्रस्ताव