राजधानी से जुड़े चार हाईवे में से चार टोल प्लाजा की दरें एनएचएआई नई वित्तीय वर्ष की शुरुआत में बदलने जा रहा है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनए गिरी ने बताया कि औसत करीब 8 फ़ीसदी टोल प्लाजा महंगा हो जाएगा। निजी वाहनों पर केवल ₹4 रुपये प्रति चक्कर की बढ़ोतरी हो रही है। मासिक पास व व्यवसायिक वाहन पर यह बढ़ोतरी अधिक है। लखनऊ से 6 नेशनल हाईवे जुड़े हैं इसमें से एक हरदोई हाईवे पर अभी टोल लागू नहीं है। वहीं सीतापुर हाईवे पर टोल की दरों में बदलाव 1 अक्टूबर से होता है। अभी कानपुर, अयोध्या, रायबरेली, सुल्तानपुर जाने के लिए अधिक टोल खर्च करना होगा। टोल दरों के बढ़ने के बाद यात्रा महंगी हो जाएगी।