सीबीआई टीम ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। बीजेपी विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण), 366 (महिला का अपहरण), 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।