लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) ने मंगलवार देर रात प्रधान गृह सचिव अरविंद कुमार (Principal Home Secretary Arvind Kumar) सहित 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए और कुछ के विभागों में फेरबदल भी किया। उन्नाव रेप केस (Unnao Rape Case) में पीड़िता के साथ हुए एक्सीडेंट के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच गृह सचिव अरविंद कुमार को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर अवनीश अवस्थी को गृह मंत्रालय (home Ministry) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अरविंद कुमार को परिवहन सचिव बनाया गया है। इसके अलावा दीपक त्रिवेदी को राजस्व परिषद (Revenue council) का अध्यक्ष बनाया गया है।