6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव गैंगरेप का हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, मामले की मांगी पूरी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में हुए गैंगरेप मामले में अब अदालत ने हस्तक्षेप किया है।

2 min read
Google source verification
Unnao gangrape case High court and Supreme Court take cognizance

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में हुए गैंगरेप मामले में अब अदालत ने हस्तक्षेप किया है। हाईकोर्ट ने गैंगरेप मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए कल तक मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की ओर से रेप करने के मामले की सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई कल होगी वहीं सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते करेगी।

कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी पहुंची डीजीपी कार्यालय

उन्नाव गैंगरेप मामले में आज सुबह 10 बजे आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी डीजीपी कार्यालय पहुंची। इस दौरान उनके साथ विधायक शैलेंद्र सिंह शैलू विधायक की छोटी बहन रत्ना सिंह, विधायक के भांजे गोल्डी सिंह और बाकी सब विधायक के स्टाफ के लोग मौजूद रहे। इसके बाद वो मीडिया के सामने आईं, जहां वो रोने लगीं। रोते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने पति के लिए न्याय का अनुरोध करने आई हूं वहीं साथ में आई महिला (जिस पर पीड़िता को ) का कहना है कि पीड़िता का चरित्र सही नहीं है। वह इसके पहले भी मेरे बेटे पर रेप का आरोप लगा चुकी है। विधायक की पत्नी ने भी पीड़िता के चरित्र पर सवाल उठाए हैं।

सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

उत्तर प्रदेश स्थित उन्नाव में कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की ओर से रेप करने के मामले की सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। कोर्ट इस मामले की अगले हफ्ते सुनवाई करेगी। बता दें कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ युवती के साथ गैंगरेप का आरोप और फर्जी मुकदमे में जेल भेजे गए पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के बाद योगी सरकार विरोध का सामना कर रही है। आज पीड़िता ने जिस शशि सिंह नाम की महिला पर आरोप लगाया था कि वह उसे भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के पास लेकर गयी थी। वहीं शशि सिंह आज अपने फौजी पति हरिपाल सिंह और बेटा शुभम के साथ लखनऊ पहुंच गई। शशि ने कहा कि जो गैंग रेप बताकर विधायक पर आरोप लगा रही है। उसी ने मेरे बेटे को करीब 9 माह पहले रेप का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया था।

कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी ने रेप पीड़िता पर लगाया आरोप

महिला का आरोप है कि रेप पीड़िता ऐसे ही फर्जी केस लगाकर लोगों फंसाती है। पहले मेरे बेटे को अब विधायक को फंसा रही है। आपको बता दें कि रविवार को पीड़ित युवती और उसके परिवार ने सीएम आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी। इसी दौरान युवती ने एक शशि नाम की महिला पर भी आरोप लगाए थे। जिसमें उसे कहा था कि यही महिला उसे विधायक से मिलवाने लेकर गई थी। वहीं आज इस मामले में SIT की रिपोर्ट भी आएगी। एडीजी कानून व्यवस्था और एसपी उन्नाव आज पीड़ित के साथ उसके गांव पहुंचे। इस दौरान परिवार को सुरक्षा दी गई है। ADG और SP ने पीड़िता से बातचीत भी की।