27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाईट क्लब का उद्घाटन मामले में साक्षी महाराज का यू-टर्न, रेस्त्रां मालिक पर कार्रवाई के लिये लिखा पत्र

उन्होंने नाईट क्लब का उद्घाटन किया लेकिन अब वे उसी के विरोध में खड़े हो गए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 17 Apr 2018, 7:55 AM IST

lucknow

लखनऊ. भाजपा सांसद साक्षी महाराज 15 अप्रैल को लखनऊ के अलीगंज में एक नाईट क्लब के उद्घाटन के बाद फिर से चर्चा में आए हैं। 15 अप्रैल को उन्होंने नाईट क्लब का उद्घाटन किया लेकिन अब वे उसी के विरोध में खड़े हो गए हैं। सांसद साक्षी महाराज ने एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार को प्रार्थना पत्र भेजकर नाइट क्लब के मालिकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। साक्षी महाराज का कहना है कि आयोजकों ने उन्हें रेस्त्रां बताकर नाइट क्लब का उद्घाटन करवाया जिससे उनकी छवि खराब हुई है। सांसद साक्षी महाराज ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उन्होंने 15 अप्रैल को अलीगंज इलाके में एक रेस्त्रां का उद्घाटन किया था। इसके लिए कथित रेस्त्रां के मालिक सुमित सिंह और अमित गुप्ता ने उन्नाव निवासी उनके परिचित रज्जन सिंह चौहान से संपर्क किया था। मालिकों ने रज्जन सिंह से आग्रह किया था कि उनके रेस्त्रां का उद्घाटन सांसद साक्षी महाराज द्वारा करवा दीजिए।

जल्दबाज़ी में किया उद्घाटन

साक्षी महाराज ने मामले में सफाई देते हुए बयान दिया हैं कि उनसे उद्घाटन जल्दबाज़ी में हुए है। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में नहीं जान पाए सांसद साक्षी महाराज ने बताया कि इस दौरान वह बहुत जल्दी में थे क्योंकि उन्हें दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। लिहाजा वह आयोजन स्थल पर दो से तीन मिनट ही रुके और फीता काटकर एयरपोर्ट चले गए थे। बाद में मीडिया के जरिए उन्हें पता चला कि वह रेस्रत्रां नहीं बल्कि नाइट क्लब है जहां हुक्का और शराब परोसी जाएगी। सांसद ने बताया कि यह बात प्रकाश में आने पर उन्होंने रेस्त्रां मालिक से बार का लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा, जो वह नहीं दिखा सका। सांसद का कहना है कि इससे साफ है कि कथित रेस्त्रां अनाधिकृत रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने एसएसपी को दिए पत्र में कहा है कि इस प्रकरण से उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा है जिससे वह आहत हैं। उन्होंने एसएसपी से तथा कथित रेस्त्रां की जांच कराकर गलत पाये जाने पर उसे बंद कराने की मांग की है। इसके अलावा दोषियों पर धोखाधड़ी के तहत दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा है।

साझेदारी में नाइट क्लब

आपको बता दें कि ‘लेट्स मीट नाइट क्लब’ में दो लोगों की पार्टनरशिप है। क्लब के मालिक लखनऊ के जानकीपुरम में रहने वाले अमित गुप्ता और फूलबाग कॉलोनी गुडंबा में रहने वाले सुमित गुप्ता हैं। अमित के अनुसार वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। पार्टी में वह एक कार्यकर्ता हैं इसके चलते उन्होंने साक्षी महाराज को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया था। हालांकि नाइट क्लब के उद्घाटन में भाजपा सांसद का पहुंचना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था।

स्वाति सिंह भी कर चुकी की बीयर बार का उद्घाटन

बता दें कि योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह ने पिछले साल 20 मई को 'बी द बीयर' लाउंज का उद्घाटन किया था। यह बियर लाउंज जौनपुर की दीप शिखा सिंह का है। राज्य मंत्री स्वाति सिंह इन दिनों बियर बार के उद्घाटन के मामले में फंसी हुई थी। सोशल मीडिया पर बियर बार का फीता काटते फोटो वायरल होने के बाद स्वाति सिंह की किरकिरी शुरू हो गयी थी । हालाँकि बाद में इस मामले में स्वाति सिंह ने माफ़ी भी मांगी थी।