7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव रेप पीड़िता की हालत में सुधार, कमांड फॉलो कर पाने में सक्षम

- उन्नाव रेप पीड़िता की हालत में सुधार - कमांड फॉलो कर पाने में सक्षम - दिल्ली के एम्स में किया जाएगा एयरलिफ्ट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 5 Aug 2019, 3:59 PM IST

unnao rape victim

उन्नाव रेप पीड़िता की हालत में सुधार, कमांड फॉलो कर पाने में सक्षम

लखनऊ. अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही उन्नाव रेप पीड़िता (Unnao Rape Victim) की हालत में सुधार है। पीड़िता के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उसकी हालत नाजुक है लेकिन पहले से सुधार है। वह अब कमांड फॉलो कर पाने और बातों को समझने में सक्षम है। उसे वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता को दिल्ली के एम्स में एयरलिफ्ट किया गया।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, दोनों ही मरीजों की हालत नाजुक मगर स्थिर है। लंबे समय के बाद महिला मरीज की हालत में सुधार है। इससे पहले ब्लड प्रेशर गिरने के कारण उसकी हालत अत्यधिक गंभीर बनी हुई थी। पीड़िता निमोनिया से पीड़ित है मगर अब उसमें बुखार की समस्या कम हुई है। पीड़िता को ब्लड प्रेशर नियमित रखने की दवाई दी जा रही है।

दिल्ली के एम्स में एयरलिफ्ट का आदेश

केजीएमयू प्रशासन को पीड़िता और वकील को दिल्ली के एम्स एयरलिफ्ट करने का आदेश मिला। दिल्ली से करीब 4:30 बजे रवाना होने वाली एयर एम्बुलेंस शाम 5:30 तक लखनऊ पहुंचेगी। पीड़िता और उसके वकील को शाम 6:30 बजे तक एयरएम्बुलेंस से दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग, योगी सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी