30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव रेप मामला : CBI कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज, बाहर निकलते ही बोली रेप विक्टिम

स्पेशल कोर्ट में रेप विक्टिम ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपने बयान दर्ज कराये हैं...
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Apr 16, 2018

Unnao rape victim

लखनऊ. सोमवार को सीबीआई की कोर्ट में उन्नाव रेप पीड़िता के बयान दर्ज हुए। स्पेशल कोर्ट में रेप विक्टिम ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपने बयान दर्ज कराये हैं। कोर्ट से बाहर निकलते ही पीड़िता ने कहा कि वह सीबीआई जांच से संतुष्ट है। गौरतलब है कि उन्नाव मामले में गैंगरेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर सात की सीबीआई रिमांड पर हैं। इसके अलावा सीबीआई ने एक महिला शशि सिंह को भी चार दिन की सीबीआई रिमांड पर लिया है।

रेप पीड़िता के चाचा ने सीबीआई से अपील करते हुए सुबूतों और गवाहों को सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं सीबीआई से मांग करता हूं कि गैंगरेप मामले में जितने भी आरोपी हैं, उन सबको गिरफ्तार कर लिया जाये। रेप पीड़िता के चाचा ने कहा कि कुलदीप सेंगर के लोग उनके परिवार वालों के साथ ही गवाहों को बयान बदलने के लिये धमका रहे हैं। इसके चलते तमाम लोगों ने गांव छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सीबीआई से मांग करता हूं कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा सुनाई जाये।

होटल में शिफ्ट करने की मांग
रेप पीड़िता के चाचा ने एडमिनिस्ट्रेशन से परिवार को होटल में शिफ्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी विभाग के इस गेस्ट हाउस में छोटे-छोटे बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लिहाजा उन्हें फिर से होटल में शिफ्ट किया जाये।

क्या है पूरा मामला
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र की एक युवती ने बांगरमऊ के भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर गैंगरेप के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। अगले दिन मारपीट के आरोप में जेल में बंद पीड़िता के पिता की मौत पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। इसके बाद उन्नाव की घटना उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में छा गई। विपक्षी दलों ने जहां इसे यूपी सरकार का फेल्योर बताया, वहीं मुख्यमंत्री ने मामले में एसआईटी जांच के आदेश दे दिये। सीबीआई जांच भी बिठा दी गई। हाईकोर्ट ने विधायक की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया। सीबीआई ने आरोपी विधायक को सात दिन की रिमांड पर ले रखा है। रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर और उनका परिवार खुद को निर्दोष बता रहा है।