10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव वायरल video मामला- पीड़िता महिला ने दिया बड़ा बयान, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

महिला के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म वाला वीडियो गुरुवार से वायरल हो रहा है और इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 6 Jul 2018, 5:02 PM IST

Unnao

Unnao

लखनऊ. महिला के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म वाला वीडियो गुरुवार से वायरल हो रहा है और इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, तो वहीं बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। इसी के साथ आज पीड़ित महिला को भी पुलिस ने खोज निकाला जिसने अपनी आपबीती बताई है।

ये भी पढ़ें- Lucknow University बवाल: हाईकोर्ट ने DGP व लखनऊ SSP को जमकर लगाई फटकार, सुनाया ये फैसला, यूपी पुलिस में मचा हड़कंप

महिला ने कहा- चार लोगों ने किया गैंगरेप

दरअसल वीडियो में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन लोग दिख रहे हैं, लेकिन आज पीड़ित महिला पुलिस के सामने आई है और उसने 4 आरोपियों पर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पीड़ित महिला को अपनी सुरक्षा में ले चुकी है। महिला गडरियन पीपर खेड़ा गांव की रहने वाली है।

ये भी पढ़ें- सीएम आगमन से पहले यहां के प्रशासन में मचा हड़कंप, तैयारियों के दौरान डीएम के उड़े होश, हुए कई खुलासे

6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, 2 पुलिस की गिरफ्त में, इन धाराओं में मुकदमा दर्ज-

वहीं मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों विपिन, ऋतिक, आकाश, विमल और राहुल के खिलाफ गंगाघाट थाने में धारा 382/18, 147, 354क, 323, 506 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें से दो - राहुल और आकाश - को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- VIDEO में देखें, इसलिए बिक रहा सुब्रत राय का ये आलीशान होटल, हो गया बहुत बड़ा खुलासा, यूपी प्रशासन में मचा हड़कंप

इस मामले में एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार ने एक बयान में कहा है कि मामला सामने आया है। आरोपियों की धरपकड़ हो रही है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निम्न वीडियो वायरल होने का मचा हड़कंप-