लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने शुक्रवार को 30 आईएसस (IAS) अफसरों की तैनाती में बड़े फेरबदल किए हैं। इनमें मेरठ और आगरा में नए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) तैनात किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री के सचिव पद पर तैनात मनीष चौहान को हटा दिया गया हैं। मनीष अब आयुक्त गन्ना का पद संभालेंगे। वहीं यूपी सरकार ने बीते दिनों उमेश प्रताप सिंह का वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया है। अब वह निदेशक सूडा की जिम्मेदारी निभाएंगे।
निम्न देखें सम्पूर्ण सूची-
रीभा- मुख्य विकास अधिकारी, आगरा
शिवाकांत द्विवेदी- प्रबंध निदेश, पीसीएफ, उत्तर प्रदेश
जगदीश प्रसाद- प्रबंध निदेशक, सिडको, यूपी
अब्दुल समद- विशेष सचिव, उच्चा शिक्षा विभाग, यूपी
उमेश प्रताप सिंह- निदेशक, सूडा, यूपी
राहुल पाण्डेय- उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण
कृत्तिका ज्योत्सना- मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भदोही औद्योगित विकास प्राधिकरण