3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के 396 अपर जिला जजों का हुआ ट्रांसफर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

Allahabad High Court: इन अधिकारियों को नौ अप्रैल तक चार्ज सौंपने का आदेश दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 29 Mar 2021, 7:22 AM IST

यूपी के 396 अपर जिला जजों का हुआ ट्रांसफर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

jee main exam 2021,jee main exam 2021,यूपी के 396 अपर जिला जजों का हुआ ट्रांसफर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

लखनऊ. Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिला न्यायालयों में कार्यरत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के 396 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों को नौ अप्रैल तक चार्ज सौंपने का आदेश दिया गया है। रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इलाहाबाद की नेहा आनंद और आशीष वर्मा का अंबेडकरनगर और आलोक कुमार शुक्ल का शाहजहांपुर तबादला किया गया है।

इनका भी हुआ तबादला

बागपत की मिताली गोविंद राव, एटा के मनीष कुमार प्रथम, फर्रुखाबाद के देवेंद्र प्रताप सिंह, हमीरपुर के कृष्ण कुमार पंचम, हापुड़ के चंद्रपाल द्वितीय, जालौन की निशा सिंह, कासगंज के भारत सिंह यादव, लखीमपुर खीरी के निर्मल चंद्र सेमवाल, सीतापुर की रश्मि सिंह को इलाहाबाद, कौशाम्बी के राजीव रंजन को सहारनपुर, प्रमोद कुमार चतुर्थ को कानपुर नगर और कमलेश कुमार पाठक को स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा आगरा के शिवानंद सिंह, बुलंदशहर के संजय मिश्र, अनूपशहर के अरविंद कुमार द्वितीय, हापुड़ की वीना नारायण, लखनऊ के प्रदीप सिंह और सीतापुर के राम सुचित का कौशाम्बी ट्रांसफर किया गया है।

इनको भी मिली नई तैनाती

इसी तरह प्रतापगढ़ में तैनात मधु डोगरा का सहारनपुर, विकास वर्मा का अलीगढ़, मनोज कुमार सिंह द्वितीय का वाराणसी और राकेश वर्मा का सीतापुर तबादला किया गया है, जबकि बदायूं के कुंदन किशोर, फिरोजाबाद के आलोक द्विवेदी, मेरठ की मोनिका ठाकुर, पीलीभीत की अलका भारती और सीताराम को प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है। साथ ही हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार न्यायिक पद पर काम कर रहे पुष्पेंद्र सिंह और दिनेश सिंह को गौतम बुद्धनगर और सोम प्रभा मिश्रा को लखनऊ जिला न्यायालय भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today : आज लखनऊ में सोने की दर, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत