11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS अफसरों के हुए तबादले, 4 शहरों के डीएम बदले

4 जिलों के डीएम के साथ 7 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 23 Jun 2018, 9:01 PM IST

 third grade teachers transfer

Transfer

लखनऊ. यूपी में आज एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया हैै। इसमें 4 जिलों के डीएम के साथ 7 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। जिन चार जिलों के डिएम बदले गए हैं उनमें उन्नाव, वाराणसी, कानपुर नगर व आगरा शामिल हैं। निम्न देखें किसे क्या मिली जिम्मेदारी-

- सुरेंद्र सिंह को वाराणसी जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। इससे पहले वे कानपुर के जिलाधिकारी थे।

- वहीं विजय विश्वास पन्त को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वो अभी तक विशेष सचिव स्टाफ ऑफिसर, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश राजस्व एवं विशिष्ट अभिसूचना के पद पर थे।

ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी के चलते सभी स्कूल इस तारीख तक रहेंगे बंद, आया आदेश

- रवि कुमार एनजी को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। वो उन्नाव के डीएम पद पर कार्यरत थे।

- देवेंद्र कुमार पांडेय अब उन्नाव के नए डीएम होंगे। वो अभी तक निदेशक उत्तर प्रदेश सूडा लखनऊ का कार्यभार संभाल रहे थे।

- अखंड प्रताप सिंह को विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति विभाग, का पद दिया गया है। अभी तक वो विशेष सचिव पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश प्रबंध निदेशक राज्य पर्यटन विकास निगम उत्तर प्रदेश, अपर मुख्य परियोजना निदेशक वर्ल्ड बैंक टूरिज्म लखनऊ के पद पर कार्यरत थे।

ये भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्या ने 2019 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान, विपक्षी दलों में मची हड़कंप

- गौरव दयाल को विशेष सचिव पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश, प्रबंध निदेशक, राज्य पर्यटन विकास निगम उत्तर प्रदेश, अपर मुख्य परियोजना निदेशक वर्ल्ड बैंक टूरिज्म लखनऊ का कार्यभार दिया गया है। वो अभी तक आगरा के जिलाधिकारी थे।

- अभी तक वाराणसी के जिलाधिकारी पद पर कार्यरत योगेश्वर राज मिश्र को विशेष सचिव लोकनिर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें- स्वतंत्र देव सिंह ने सीएम योगी व पीएम मोदी राज पर दिया बड़ा बयान, किए ये ऐलान