पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. नंदादेवी ग्लेशियर फटने से उत्तराखंड के चमोली जिले में धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालातों को देखते हुए प्रदेश में सम्बंधित विभागों, अधिकारियों एवं एसडीआएफ को हाई-अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। साथ ही गंगा नदी के किनारे स्थित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए हैं।