लखनऊ. UP Anganwadi Bharti 2021: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आंगनबाड़ी सहायिका और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी यूपी बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की अधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश के 12 जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के खाली पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन संबंधित जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारिक कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। इन जिलों में लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर नगर, मुरादाबाद, बागपत, रामपुर, गाजीपुर, चंदौली, बांदा, कुशीनगर, सहारनपुर, बिजनौर और शामली शामिल हैं।