23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / यूपी के जिलों में जल्द खुलेंगे अन्नपूर्णा भोजनालय, 3 रुपए में मिलेगा नाश्ता

यूपी के जिलों में जल्द खुलेंगे अन्नपूर्णा भोजनालय, 3 रुपए में मिलेगा नाश्ता

अन्नपूर्णा भोजनालय योजना में 3 बार सस्ता और स्वस्थ्य भोजन दिया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Harsh Pandey

•

Updated: 8 Dec 2022, 8:11 PM IST

up_annupurna_yojana.jpg

यूपी में श्रमिकों और मजदूरों के सस्ते दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए अन्नपूर्णा योजना चलाती है। इस खास योजना के जरिये कम कीमत पर साफ और हेल्दी भोजन उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश के सभी जिलों में अन्नपूर्णा जिलों को खोला जाएगा।

दोपहर का खाना 5 रुपए में
इस स्पेशल योजना के तहत सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना दिया जाता है। सुबह का नाश्ता 3 रुपए में और दोपहर और रात का खाना 5-5 रुपए में दिया जाता है। इस तरह कुल 13 रुपए में आपको सुबह के नाश्ते से लेकर रात का खाना मिलेगा।

अन्नपूर्णा भोजनयालय का मेन्यू कार्ड
अन्नपूर्णा भोजनयालय का मेन्यू कार्ड बेहद खास है। सुबह के नाश्ते में इडली-सांबर, कचौरी, ब्रेड पकोड़ा आदि मिलेगा। दोपहर के भोजन में रोटी, दाल-चावल, सब्जी-बिरयानी आदि दी जाएगी।

योगी सरकार की योजना के तहत अन्नपूर्ण भोजनालय ऐसी जगहों पर खोला जाएगा जहां श्रमिकों और मजदूरों की संख्या अधिक है। इस योजना का मकसद है कि कोई व्यक्ति भूखे पेट न सोए और सबको हेल्दी भोजन मिले।