30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी बोर्ड परीक्षाओं का टाईम टेबल जारी, 18 सितंबर को पहला पेपर हिंदी का, नम्बरों से संतुष्ट नहीं तो दीजिए अंक सुधार परीक्षा

UP Board Improvement Exam 2021: यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) की अंक सुधार परीक्षा (इंप्रूवमेंट परीक्षा) की तारीखें घोषित कर दी गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 18 Aug 2021, 12:47 PM IST

UP Board 10th-12th के रिजल्ट से न हों खुश, तो दीजिए सभी विषयों का Improvement Exam, जानें पूरा शेड्यूल

UP Board 10th-12th के रिजल्ट से न हों खुश, तो दीजिए सभी विषयों का Improvement Exam, जानें पूरा शेड्यूल

लखनऊ. UP Board Improvement Exam 2021: यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) की अंक सुधार परीक्षा (इंप्रूवमेंट परीक्षा) की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। ऐसे में यूपी बोर्ड के 56 लाख परीक्षार्थियों में से जो भी स्टूडेंट्स अपने परीक्षा परिणाम (UP Board Results) से खुश नहीं हैं, वे दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए यूपी बोर्ड ने लिखित परीक्षा का ऑप्शन दिया है। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

इंप्रूवमेंट परीक्षा का ये होगा शेड्यूल

जो भी स्टूडेंट इंप्रूवमेंट परीक्षा देना चाह रहे हैं, वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड फार्म को भरकर 17 अगस्त से लेकर 27 अगस्त के बीच स्कूल में जमा करना होगा। उसके बाद यह परीक्षाएं (UP Board Improvement Exam Date 2021) 18 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलेंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 12 दिनों में और इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 दिनों में खत्म होगी। आपको बता दें कि स्टूडेंट्स एक या फिर सभी विषयों में लिखित परीक्षा दे सकते हैंं।

इसी सत्र में आ जाएगा रिजल्ट

वहीं वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते इंप्रूवमेंट परीक्षा 3 घंटे की जगह 2 घंटे में कराई जाएगी। परीक्षा में प्रश्नों की संख्या भी कम कर दी गई है। 2021 में हुई इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित रहे बच्चे आगामी प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन जो स्टूडेंट्स पिछले सत्र में प्रयोगात्मक परीक्षा दे चुके हैं उन्हें दोबारा या परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी। उनके पुराने नंबर ही जोड़े जाएंगे। 2020-21 के सत्र में ही इसका रिजल्ट (UP Board Improvement Exam Result 2021) जारी कर दिया जाएगा।

इंप्रूवमेंट के बाद के ही नंबर होंगे फाइनल

आपको बता दें कि कोरोना के चलते इस सत्र में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नहीं कराई जा सकी थीं। इसलिये एक फार्मूले के जरिए रिजल्ट घोषित था, लेकिन इस परीक्षा परिणाम से तमाम स्टूडेंट्स नाखुश थे। इसको देखते हुए यूपी बोर्ड ने उन्हें अपने अंक सुधारने के लिए एक और मौका दिया है। इस परीक्षा के बाद मिले नंबरों को ही फाइनल माना जाएगा और पुराने अंकों को कैंसिल कर दिया जाएगा।

कब होंगी यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा

वहीं इससे पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 2022 की परीक्षाओं को लेकर भी संभावित शैक्षणिक कैलेंडर जारी हो गया है। जिसके मुताबिक यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षाएं मार्च 2022 के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित की गई हैं। सचिव यूपी बोर्ड दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी 2021-22 के शैक्षणिक कैलेंडर में खास यह कि 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को तीन बार प्रायोगिक परीक्षा देनी होगी। कोरोना काल में परिणाम तैयार करने में हुई कठिनाई को देखते हुए इस बार गृह परीक्षा से लेकर बोर्ड परीक्षा तक में कई बड़े अहम बदलाव किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: जिनके होगा एक बच्चा उनको सरकारी नौकरी में चार प्रमोशन, एक लाख रुपये भी मिलेंगे, जानिए और क्या-क्या होंगी सुविधाएं