बोर्ड के नियमों के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों के पास उत्तीर्ण होने के दूसरे विकल्प हैं। ऐसे छात्र जो पांच विषयों में पास हैं उन्हें एक विषय में इम्प्रूवमेंट देने का विकल्प है। जबकि दो विषय में फेल छात्रों को एक विषय में कम्पार्टमेंट देने का मौका मिलता है। इसके बाद यदि वह पांच विषयों में पास हो जाता है तो उसे पास माना जाएगा। वहीं इंटरमीडिएट में एक विषय में भी फेल होने पर छात्र को फेल माना जाता है। उसके पास इसी सत्र में पास होने के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता। ऐसे में इंटरमीडिएट के 4,69,279 अनुपस्थित परीक्षार्थियों के पास अब पास होने का कोई विकल्प नहीं है। वे रिजल्ट आने से पहले ही फेल हो गए हैं।