UP Budget 2024 Live Updates: योगी आदित्यनाथ सरकार का यह आठवां बजट है, जबकि दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है। सोमवार को विधानसभा में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने घर पर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह बजट पेटिका के साथ सीएम आवास गए जहां योगी कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी। बजट का आकार करीब 7.70 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इस बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस किया गया है।