26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP By Election Result 2020: बीजेपी चार तो सपा दो सीटों पर आगे, बसपा ने भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र नाथ पासवान को किया पीछे

-उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के बीच टक्कर - भाजपा चार और समाजवादी पार्टी दो पर आगे चल रही - भाजपा प्रत्याशी बुलंदशहर की बुलंदशहर सदर, उन्नाव की बांगरमऊ, देवरिया की देवरिया सदर व फिरोजाबाद की टूंडला सीट से आगे चल रहे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 10 Nov 2020, 11:25 AM IST

UP By Election Result 2020: बीजेपी चार तो सपा दो सीटों पर आगे, बसपा ने भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र नाथ पासवान को किया पीछे

UP By Election Result 2020: बीजेपी चार तो सपा दो सीटों पर आगे, बसपा ने भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र नाथ पासवान को किया पीछे

लखनऊ. बिहार विधानसभा चुनाव और मध्य प्रदेश उपचुनाव के बीच उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। आज उपचुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। यूपी की सभी सात सीटों पर प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। कहीं बीजेपी तो कहीं सपा आगे चल रही है। भाजपा चार और समाजवादी पार्टी दो पर आगे चल रही है। एक सीट बसपा के खाते में जाती दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी बुलंदशहर की बुलंदशहर सदर, उन्नाव की बांगरमऊ, देवरिया की देवरिया सदर व फिरोजाबाद की टूंडला सीट से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने जौनपुर के मल्हनी व अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र में बढ़त बना ली है। घाटमपुर सीट पर बढ़त पर चल रहे भाजपा के उपेंद्र नाथ पासवान को बसपा के कुलदीप शंखवार ने पीछे छोड़ दिया है।

हालांकि, इन नतीजों से यूपी की मौजूदा सरकार पर असर नहीं पड़ेगा लेकिन अगर परिणाम भाजपा के पक्ष में आते हैं तो इसका मतलब साफ होगा कि लोग मुख्यमंत्री योगी के काम से खुश हैं। अगर आखिरी वक्त पर परिणा पलटते हैं, तो यह अलर्ट करने वाला संदेश होगा। ईवीएम में बंद मतदाताओं के फैसले से क्या कमल खिलेगा या फिर हाथी अब गंवाई हुई सीट पर फिर से चिंघाड़ भरने में कामयाब होगा, या साइकिल के सूरमा 18 साल पुराना इतिहास दोहराएंगे? दोपहर दो बजे तक जीत की तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। बता दें कि एग्जिट पोल में 7 से पांच से छह सीट पर भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। समाजवादी पार्टी को एक या दो सीट मिल सकती है।

इन सीटों पर प्रत्याशियों में टक्कर

उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान तीन नवंबर को हुआ था। इस उपचुनाव में 54 फीसदी मतदान हुआ था। आज होने वाली मतगणना में नौगंवा सादात, बुलंदशहर, टुंडला, बांगरमऊ, घटमपुर, देवरिया और मल्हनी विधानसभा के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

88 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

नौगांवा सादात में 14, बुलंदशहर में 18, फिरोजाबाद के टूंडला में 10, उन्नाव के बांगरमऊ में 10, कानपुर देहात के घाटमपुर में 6, देवरिया में 14 और जौनपुर के मल्हनी में 16 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।

ये भी पढ़ें:गंगा को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ सख्त हुई योगी सरकार, प्रदूषण फैलाने वाली कंपनी पर तीन करोड़ जुर्माना

ये भी पढ़ें: UP By Election Results 2020: उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर 88 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला, एक सीट पर बीजेपी आगे