24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Cabinet Expansion : योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, संजय निषाद सहित ये नेता बन सकते हैं मंत्री

UP Cabinet Expansion- यूपी चुनाव से पहले होने वाले इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जाएगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 26 Sep 2021, 2:14 PM IST

up_cabinet.jpg


लखनऊ. UP Cabinet Expansion- योगी मंत्रिमंडल का आज विस्तार होगा। माना जा रहा है शाम पांच के बाद राजभवन में छह से सात नये चेहरों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई जा सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजभवन में हलचल तेज हो गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी गुजरात के दो दिवसीय दौरे से वापस आ गई हैं। यूपी चुनाव से पहले होने वाले इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और जितिन प्रसाद सहित करीब एक दर्जन नेताओं के नाम चर्चा में हैं।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जितिन प्रसाद को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, ओबीसी बिरादरी से तीन या चार नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। इनमें कुछ कैबिनेट मंत्री होंगे तो कुछ स्वतंत्र प्रभार व राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद को भी मंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर है। इनके अलावा पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बलदेव बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार और तेजपाल नागर नाम हैं, जिन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

मनोनीत एमएलसी के लिए ये नाम
योगी सरकार की संस्तुति के बाद राज्यपाल मनोनीत विधान परिषद सदस्यों की सूची पर भी मुहर लगाएंगी। इनमें कांग्रेस से बीजेपी में शामिल जितिन प्रसाद, डॉ. संजय निषाद और बेबी रानी मौर्या के नाम फाइनल हैं। चौथा नाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अनुमोदन के बाद तय हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव को फिर शिवपाल का झटका, ओवैसी से की मुलाकात, चंद्रशेखर भी आएंगे आएंगे साथ