जन्माष्टमी पर मथुरा को भव्य आयोजन के साथ सजाए जाने की तैयारी है। इसेक लिए मुख्यमंत्री (UP CM Yogi Adityanath) ने ब्रज क्षेेत्र के मंदिरों और घरों को एलईडी लाइट से सजाए जाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा के सभी स्थानों पर रोशनी के लिए रंगीन लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित हो। मंदिरों, घरों और सड़कों में भी इस तरह की व्यवस्था हो। तीर्थ स्थानों से पूरी दुनिया को संदेश जाता है, इसलिए वहां की साफ-सफाई, पर्यटकों की मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखें। तीर्थ स्थानों पर यात्रियों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के आने से क्षेत्र में पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढेंगी। इससे होटल, रेस्तरां आदि स्थापित हो सकेंगे जिससे कि रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की अगुआई में चल रही 86 करोड़ की दो दर्जन परियोजनाओं को नवंबर से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।