3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पंचायत चुनाव में प्रदर्शन से कांग्रेस खुश, अजय लल्लू बोले- पार्टी के संघर्ष से देखने को मिल रहा सुखद परिणाम

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दावा- 270 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर जीते कांग्रेस उम्मीदवार, 571 सीटों पर दूसरे और 771 सीटों पर रह पार्टी कैंडिडेट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 5 May 2021, 6:16 PM IST

ajay_lallu.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दावा किया है कि प्रदेश में सम्पन्न हुए पंचायत के चुनाव में पार्टी का संतोषजनक प्रदर्शन रहा है। जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 270 जिला पंचायत के उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त किया है। 571 सीटों पर जिला पंचायत के कांग्रेस प्रत्याशी जहां दूसरे स्थान पर रहे वहीं, 711 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी तृतीय स्थान पर रहे। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर कांग्रेस पार्टी के न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में भारी संख्या में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता जीते हैं।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिस तरह पूरे प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में न्याय पंचायत, ब्लाक व ग्राम स्तर तक संगठन का मजबूती के साथ निर्माण किया गया है, उसी का नतीजा है कि आज सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गांव, खेत, खलिहान, नौजवान, कानून-व्यवस्था और कोरोना जैसे गंभीर विषयों पर कांग्रेस पार्टी ने जो लड़ाई लड़ी है उसके सुखद परिणाम आने शुरू हो गये हैं। उन्होंने पूरा भरोसा और विश्वास जताया है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास एवं आर्शीवाद प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें : निर्दलीयों के बिना नहीं बनेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष, जानें- जिलों में क्या बन रहे सियासी समीकरण

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश