31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कौन हैं? जानें कई अनोखी बातें

UP New Congress President कांग्रेस ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी। जिसने भी सुन चौंक गया। यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बृजलाल खाबरी चुने गए। अब सभी के अंदर यह जानने की उत्सुकता हो रही है कि, कांग्रेस के नए अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कौन हैं?  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Oct 2022, 11:15 AM IST

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कौन हैं? जानें कई अनोखी बातें

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कौन हैं? जानें कई अनोखी बातें

भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चुने के बाद राजनीतिक हल्कों में यह चर्चा आम हो गई थी कि यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बनेगा। पर एक अक्टूबर को कांग्रेस ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी। जिसने भी सुन चौंक गया। यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बृजलाल खाबरी चुने गए। इसके साथ ही कांग्रेस ने 6 प्रांतीय अध्यक्ष का ऐलान किया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव और योगेश दीक्षित केा इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इससे पूर्व 16 मार्च को यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हार की जिम्मेदारी लेते हुए अजय कुमार लल्लू यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब सभी के अंदर यह जानने की उत्सुकता हो रही है कि, कांग्रेस के नए अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कौन हैं?

बृजलाल खाबरी कौन हैं?

कांग्रेस के नए अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कौन हैं? जानें। बृजलाल खाबरी जालौन के कोंच तहसील के एक छोटे से खाबरी गांव के रहने वाले हैं। और दलित समुदाय के हैं। खाबरी ने जालौन के डीएवी पीजी कालेज से पढ़ाई की। और राजनीति में प्रवेश किया।

यह भी पढ़े - यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, नकुल दुबे, नासिमुद्दीन सिद्दीकी समेत 6 प्रांतीय अध्यक्ष घोषित

जालौन-गरौठा सीट से चुने गए थे सांसद

बसपा संस्थापक कांशीराम से प्रभावित होकर बृजलाल खाबरी ने बहुजन समाज पार्टी को ज्वाइन कर लिया। वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में खाबरी जालौन-गरौठा सीट से सांसद चुने गए। अगला लोकसभा चुनाव 2004 खाबरी हार गए, पर कांशीराम ने 2008 में उन्हें राज्यसभा भेज दिया। 2014 में जालौन-गरौठा सीट से बसपा लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

यह भी पढ़े - मायावती का भाजपा पर तंज, सरकारी कृपादृष्टि से बढ़ रही भारत के उद्योगपतियों की निजी पूंजी

बसपा को अलविदा कह कांग्रेस का थामा हाथ

साल 2016 में बृजलाल खाबरी ने बसपा को अलविदा कह कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 2017 में ललितपुर जनपद की महरौनी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली। जबकि, 2019 में कांग्रेस के टिकट पर जालौन-गरौठा सीट से लोकसभा का चनाव लड़ा और हार गए। 2022 में कांग्रेस से महरौनी से विधानसभा का चुनाव लड़े, इस बार भी हार गए। बृजलाल खाबरी की पत्नी उर्मिला सोनकर खाबरी सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी हैं।

कांग्रेस का बीएमडी फॉर्मूला

बृजलाल खाबरी ने गोरखपुर, आजमगढ़, इलाहाबाद, पश्चिम यूपी के कई जिलों में प्रभारी के बतौर काम किया है। कांग्रेस को खाबरी का सांगठनिक तजुर्बा और जातीय आधार दोनों ही मजबूत करेगा। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए बीएमडी फॉर्मूला (ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम) पर भरोसा दिखाया है।