ताजनगरी में बीते दो दिनों में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1000 पार कर गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 365 मौते हुई हैं जिसमें से 60 मौतें यूपी के आगरा में हुई है। इसके बाद मेरठ में 47, कानपुर में 25, गाजियाबाद, अलीगढ़ और फिरोजाबाद में 19-19, मुरादाबाद में 13, बस्ती में 11, नोएडा में 10, लखनऊ, बुलंदशहर और झांसी में नौ-नौ, गोरखपुर में आठ, संतकबीर नगर और मथुरा में सात-सात, वाराणसी और प्रयागराज में छह-छह, हापुड़ में पांच मौतें हुई हैं।