3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब मिले कोरोना मरीज तो 60 मकानों का इलाका रहेगा 14 दिनों तक सील, प्रवेश के लिए लगेगा टोकन, देखें सभी नए नियम

रविवार को प्रदेश में 4,164 नए कोरोना (Coronavirus in UP) के मामले सामने आए तो वहीं 31 लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 4 Apr 2021, 9:25 PM IST

Seal

Seal

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना (Coronavirus in UP) का ग्राफ फिर से बढ़ता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में 4,164 नए मामले सामने आए तो वहीं 31 लोगों की मौत हो गई। वर्तमान में यूपी में 19,738 कोरोना के एक्टिव (Corona active cases) मामले हैं। इनमें से 10,666 लोग होम आइसोलेशन (Home isolation) में हैं। कोरोना को यूं बढ़ते देख प्रदेश में और सख्ती की जाने लगी है। इसके मद्देनजर जारी आदेश के मुताबिक अब शहरों में कोरोना मरीज मिलने पर पूरा इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित होगा। एक मरीज मिलने पर 20 मकानों का इलाका सील किया जाएगा औरएक से अधिक मामले मिलने पर 60 मकानों का इलाका सील कर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। 14 दिन तक इसी स्थिति में वहां रह रहे लोगों को रहना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- यूपीः एक और जिलाधिकारी हुए कोरोना संक्रमित

लगेगा टोकन-

इसके अतिरिक्त जिलास्तर पर भी सख्ती की जाने लगी है। रविवार को गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने मॉल्स, होटल, रेस्टोरेंट और भीड़ वाली जगहों में टोकन सिस्टम शुरू लागू कर दिया। टोकन के अनुसार ही इन स्थानों पर एंट्री होगी। बाकी लोगों को बाहर ही इंतजार करना होगा। जो लोग इंतज़ार में होंगे उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना होगा। इन व्यापारिक प्रतिष्ठानों को डिस्प्ले बोर्ड भी लगाना होगा जिससे सभी को इस पर पूरी जानकारी दी जा सके। जारी आदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठान, मॉल, सिनेमाघर, होटल, रेस्टोरेंट आदि में क्षमता के अनुसार ही लोगों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जाए।

ये भी पढ़ें- यूपी में कोरोना ने बीते पांच महीनों का तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में आए 2967 नए केस, जारी हुए सख्त आदेश

दुकान खुलने का समय तय-

वाराणसी के जिलाधिकारी कौश राज शर्मा ने भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी दुकानों व बाजारों को सुबह नौ से रात के नौ बजे तक ही खुले रहने के निर्देश दिए। रात नौ बजे का बाद खुले दिखे तो कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को बंद करने पर हो रहा विचार-
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों भी बंद करने पर विचार किया जा रहा है। इस पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि जिन जिलों में कोरोना के मामलों तेजी से बढ़ रहे हैं, वहां पर जिलाधिकारी कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय बंद करने का आदेश देने के लिए अधिकृत हो सकते हैं या नहीं, इस पर मुख्यमंत्री से वार्ता करके औपचारिक घोषणा होगी।