लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) फतह करने और लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) दोबारा जीतने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) मिशन विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha election) में जुट गई है, जो अब महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली में होने हैं। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने एक बार फिर पूरी रणनीति बनाकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को दोबारा एक राज्य में जीत दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इसी के साथ यूपी के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।