25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका के स्वागत में यूपी के जिलों से आई इतनी बसें, देखकर बीजेपी के उड़ गए होश, सपा बसपा भी रह गई हैरान

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में शामिल होने के लिए जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी बसें लखनऊ आई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 11 Feb 2019, 4:58 PM IST

up districts Buses on priyanka gandhi welcome

प्रियंका के स्वागत में यूपी के जिलों से आई इतनी बसें, देखकर बीजेपी के उड़ गए होश, सपा बसपा भी रह गई हैरान

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में शामिल होने के लिए जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी बसें लखनऊ आई। जिसमें उन्नाव से 139, कानपुर से 85 बसे, बांदा से 6, सीतापुर से 4, झांसी से 3, अयोध्या से 50 से 60 गांड़ियां और आस पास के कई अन्य जिलोें से 70-70 बसें भी आई। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए इतनी बसों को देखकर बीजेपी के भी होश उड़ गए और साथ ही सपा बसपा भी होरान रह गई।

ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिखे साथ

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस चीफ राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नजर आए। इसके साथ ही जिलों के सभी कार्यकर्ता आम जनता के साथ प्रियंका गांधी के रोड शो में शामिल हए। जब दौरान उनके साथ कांग्रेस चीफ राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में देखने को मिला उत्साह

बता दें कि यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो देखने के लिए कुछ जिलों से कांग्रेस के लोग एक दिन पहले ही लखनऊ के लिए बस द्वारा रवाना हो गए थे। उत्तर प्रदेश के जिलों से आए हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। जिलों से आए हुए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक जगह-जगह प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए जिम्मेदारियां दी गई थी। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत किया गया।