22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections: ‘मिशन’ यूपी पर जेपी नड्डा, सरकार और संगठन के साथ बनाया रणनीति

बीजेपी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से काफी गंभीर हो गई है। बीते कुछ महीनों में हर महीने कोई ना कोई बड़ा नेता यूपी का दौरा कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 7 Aug 2021, 5:24 PM IST

j_p_nadda.jpg

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी(BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा(J P Nadda) आज से दो दिनों के यूपी दौरे पर हैं। इस दौरान नड्डा सरकार और संगठन के साथ मिलकर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव(UP Election) की रणनीति तय करेंगे। सूत्रों का कहना है कि नड्डा मंत्रियों से उनके काम काज की रिपोर्ट भी ले सकते हैं। बीते दिनों उन्होंने कुछ मंत्रियों को टास्क सौंपा था उस पर भी सवाल जवाब हो सकता हैं। नड्डा के लखनऊ पहुंचने पर सीएम योगी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections: राजभर बोले- ओवैसी से नहीं है कोई मतभेद, बीजेपी पर बोला हमला

चुनाव प्रबंधन का सिखाया गुर

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान(Indira Gandhi Pratishthan) में नवनिर्वाचित जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद नड्डा सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के सम्मेलन में विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन से लेकर प्रचार प्रबंधन तक का गुर सिखाया। इसके अलावा जे पी नड्डा बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक हिस्सा लिया।

नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना

जेपी नड्डा ने कहा कि पहले की सरकारों में यूरिया लेने के लिए किसानों को लाठी खानी पड़ती थी। नीम कोटेड यूरिया किसानों को देकर यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग रोक दी गई है। इन विषयों की चर्चा किसानों के बीच होनी चाहिए। दशकों से कई गांव ऐसे थे, जहां कभी बिजली नहीं आई थी। लेकिन मोदी और योगी के नेतृत्व में आज लोगों के जीवन में रोशनी आई है। नड्डा ने आगे कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में इस जाति का राज है, उस जाति विशेष का राज है होता था, कभी देश और समाज का राज था ही नहीं। आज उत्तर प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास को लेकर सिर्फ योगी की सरकार चली है।

चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने योगी सरकार के मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी लिया। इस बैठक में नड्डा ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की। पार्टी द्वारा बताया गया कि जेपी नड्डा रात्रि विश्राम लखनऊ में ही करेंगे।

ब्रज क्षेत्र में करेंगे चुनावी बैठक

8 अगस्त की सुबह जेपी नड्डा आगरा के लिए निकलेंगे। आगरा में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों की चुनावी बैठक लेंगे। उनका ब्रज क्षेत्र के भाजपा विधायकों से भी बातचीत का कार्यक्रम है। नड्डा आगरा में कोरोना वारियर्स सम्मलेन में भी शामिल होंगे।

शहीदों के परिवारों को साधने की कोशिश

वहीं बीजेपी 9 अगस्त को लखनऊ के काकोरी में ‘अगस्त क्रांति’ के रुप में भव्य तरीके से बनाने जा रही है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी समेत सरकार के कई मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए शहीदों के परिवार से जुड़ने की कोशिश कर रही है। इस कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने में लखनऊ जिला प्रशासन लगा हुआ है। यह कार्यक्रम 9 अगस्त से शुरू हो कर 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान शहीदों प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

बीजेपी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से काफी गंभीर हो गई है। बीते कुछ महीनों में हर महीने कोई ना कोई बड़ा नेता यूपी का दौरा कर रहा है। पिछले कुछ महीनों की बात करें तो राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी बीजेपी प्रभारी राधा मोहन सिंह उत्तर प्रदेश का दौरा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections: अखिलेश का हिंदू कार्ड! बोले- बड़े हिंदू हैं हम, सैफई में देखें पूजा-पाठ, पुराने हनुमान भक्त हैं नेताजी