2022 में किस पार्टी ने किसको दिया टिकट बीजेपी की तरफ से एक बार फिर कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह ही मैदान में हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट और इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएट संदीप सिंह पहली बार 2017 का चुनाव लड़े और जीते भी। अतरौली सीट को कल्याण सिंह का गढ़ माना जाता है। यहां उनके परिवार को हरा पाना टेढ़ी खीर साबित होता है।
- कांग्रेस – धर्मेन्द्र कुमार
कांग्रेस ने लोधी बाहुल्य क्षेत्र को देखते हुए समाज के डॉ धर्मेंद्र कुमार को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है। डॉ धर्मेन्द्र पहले बीजेपी में थे लेकिन किन्ही वजहों से वह कांग्रेस में शामिल हो गये।
वीरेश चर्चा में तब आये जब उन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुत्रवधू को हरा दिया था। अतरौली में कल्याण सिंह के परिवार को चुनावी मैदान में मात देना बड़ी बात थी।
बसपा की तरफ डॉ. ओमवीर सिंह चुनावी मैदान में हैं। ओमवीर आगरा विश्व विद्यालय टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। ये रालोद भी रहे हैं। इन्होंने कुछ दिनों पहले ही बसपा की सदस्यता ली थी।
जातीय समीकरण मतदाता - करीब 3 लाख 15 हजार - लोधी - करीब 63 हजार
- यादव - करीब 60 हजार
- जाट – करीब 33 हजार
- ब्राह्मण – करीब 30 हजार
- मुस्लिम - करीब 29 हजार
- ठाकुर(क्षत्रिय) - करीब 18 हजार
- वैश्य- करीब 12 हजार
- अन्य- करीब 4 हजार
2012 विधानसभा चुनाव का परिणाम संदीप कुमार सिंह कुल वोट - 115,397 वोट प्रतिशत - 49.61% जीत का मार्जिन - 50,967
वीरेश यादव कुल वोट - 64,430 वोट प्रतिशत - 27.70%
इलियास चौधरी कुल वोट - 45,041 वोट प्रतिशत - 19.36%
कुल वोट - 1,325
वोट प्रतिशत – 0.57%
राजनीतिक इतिहास - 2017 - संदीप कुमार सिंह - भाजपा
- 2012 - वीरेश यादव - सपा
- 2007 - प्रेमलता देवी - भाजपा
- 2002 - कल्याण सिंह - आरटीकेपी
- 1996 - कल्याण सिंह - भाजपा
- 1993 - कल्याण सिंह - भाजपा
- 1991 - कल्याण सिंह - भाजपा
- 1989 - कल्याण सिंह - भाजपा
- 1985 - कल्याण सिंह - भाजपा
- 1980 - अनवर खान - कांग्रेस(I) विजेता
- 1977 - कल्याण सिंह - जेएनपी विजेता